मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे बुखार है या गर्म चमक है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:26

घर में थर्मामीटर नहीं है तो ऐसे चेक करें बुखार, तुरंत पता चलेगा शरीर का तापमान

बुखार किसी भी व्यक्ति को कभी भी आ सकता है। यह किसी विशेष मौसम में या किसी विशेष आयु वर्ग को देखकर नहीं आता है। हालांकि आजकल मानसून का सीजन है तो ऐसे समय में मौसम में काफी नमी रहती है जिसके चलते व्यक्ति जल्दी बुखार और अन्य संक्रमणों का शिकार हो जाता है। बुखार को मापने का सबसे आसान तरीका थर्मामीटर होता है। इसकी मदद से 1 मिनट से भी कम समय में पता चल जाता है कि मरीज को कितना बुखार है। लेकिन यदि आपके पास थर्मामीटर नहीं है तो आप निम्न तरीकों को अपना कर बुखार माप सकते हैं।
बेहोशी की शिकायत होना

यदि आपको बहुत तेज बुखार है, तो आपको बेहोशी हेा सकती है। हालांकि ऐसा जरूरी भी नहीं है कि बुखार होने पर बेहोशी हो, या फिर बेहोशी के साथ बुखार हो। लेकिन अक्सर जब किसी व्यक्ति को तेज बुखार आता है तो उसे बेहोशी होने लगती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
दिल की धड़कन का बढ़ना

यदि आपको बुखार है, तो आपके दिली की धड़कन बढ़ सकती है। बुखार होने पर अक्सर बेहोशी और चक्कर आने के साथ दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है। अगर आपके पास थर्मामीटर नहीं है तो आप अपनी बढ़ती हुई दिल की धड़कन से भी अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको तेज बुखार है। साथ ही यदि बुखार के अन्य लक्षणों के बिना हृदय गति में तेज हो रही है तो जारी है डॉक्टर से संपर्क करें और अपने लक्षणों के बारे में बताएं।

डीहाइड्रेशन महसूस होना

जब व्यक्ति को बुखार आता है तो उसका मुंह सूख जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह ​डीहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। जब निर्जलीकरण होता है तो व्यक्ति को अत्यधिक प्यास लगती है। इसके अलावा ही आपको पेशाब करने में भी समस्या आती है। जब आप लंबे समय से पानी नहीं पी पाते हैं तो ​डीहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।
इंफेक्शन होना

यदि कोई संक्रमण जैसे कि शरीर में दर्द, स्किन के रंग का बदल जाना, थकान और ठंड लगना जैसे लक्षण दिखें तो हो सकता है आपको बुखार हो। ये संकेत अक्सर बुखार के साथ होते हैं।

माथे का तेज गर्म होना

बुखार में, आपके शरीर के तापमान में समय समय पर बदलाव होता रहता है। शरीर अचानक से गर्म हो जाता है और अचानक से ही तापमान में कमी भी आ जाती है। लेकिन अगर आपके पास थर्मामीटर नहीं है तो आप मरीज के माथे पर हाथ लगाकर चेक कर सकते हैं कि बुखार है या नहीं। यदि माथा गर्म है तो समझ लें कि व्यक्ति को बुखार है और उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info